Chhattisgarh

राजधानी में हेरोइन बेचते एक आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख कीमत की हेरोइन जप्त, थाना कबीर नगर की सराहनीय कार्यवाही…

विज्ञापन…

समाचार…

राजधानी में हेरोइन बेचते एक आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख कीमत की हेरोइन जप्त, थाना कबीर नगर की सराहनीय कार्यवाही…

नवेद खान, रायपुर। राजधानी में हेरोइन बेचते एक आरोपी पकड़ा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के आदेशानुसार नशे के कारोबार करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जयप्रकाश बढ़ई, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कबीर नगर श्रुति सिंह के नेतृत्व में मुखबीर की सुचना पर आरोपी निशांत सिंह संधू मोटर सायकल क्र. CG04/MF9871 में यदुवंशी चौक के पास से अवैध रूप से मादक पदार्थ बिक्री कर रहा है। सुचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी कबीर नगर निरीक्षक श्रुति सिंह के नेतृत्व में विधीवत कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी निशांत सिंह संधू पिता सुखदेव सिंह उम्र 24 साल पता फ्लेट नम्बर 501 बालाजी ग्रीन सिटी सोनडोंगरी थाना कबीर नगर रायपुर को पकड़ा गया है।

जिसके मोटर सायकल के वायजर की तलाशी लेने पर छोटी सी पन्नी में मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) 15.12 ग्राम किमती करीबन 1,51,000/- रूपये को जप्त कर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमाक 184/23 धारा 21 (B), 29 NDPS असल अपराध पंजीबद् कर विवेचना मे लिया गया। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक महेंद्र टण्डन, प्रधान आर 1703 यूसुफ खान, आर क्रमाक 1743 अविनाश कोसरिया, आर क्रमाक 2849 डोमार सिंह का कार्य सराहनीय रहा है।

आरोपी (01) निशांत सिंह संधू पिता सुखदेव सिंह उम्र 24 साल पता फ्लेट नम्बर 501 बालाजी ग्रीन सिटी सोनडोंगरी थाना कबीर नगर रायपुर छ0ग0

 

विज्ञापन…

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़