Crime State

एएसआई ने स्वास्थ्य मंत्री पर चलाई गोली, गंभीर हालत में भर्ती…

झारसुगड़ा। ओडिशा के झारसुगड़ा जिले के बृजराजनगर स्थित गांधी चैक में रविवार को एक एएसआई ने स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर गोली चला दी। इस हादसे मेें मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। नाबा दास जब अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी एएसआई ने उन पर फायरिंग की। हालांकि उन पर फायरिंग क्यों की गई, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। घटना के बाद नाबा दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया है।

पुलिस ने आरोपी एएसआई को अपनी हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। आखिर क्यों उसने इस घटना को अंजाम दिया। ऐसा माना जा रहा है कि नाबा दास पर ये हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि मंत्री को कथित रूप से करीब से गोली मारी गई है। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि नाबा दास को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़