State

पुलिस ने अँधेक्तल की गुत्थी सुलझाई, एक इनकार बना हत्याकांड का कारण

रोहतक। विजय नगर में हुए सनसनीखेज चौहरे हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे अभिषेक ने ही माता-पिता, बहन व नानी की गोली मारकर हत्या की है।

बता दे कि शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उसकी पत्नी बबली, बेटी नेहा और बबली की मां रोशनी को गोली मार दी गई थी। बबलू, बबली और रोशनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जघन्य हत्याकांड की एकमात्र चश्मदीद गवाह नेहा ने 40 घंटे बाद रविवार को सुबह पीजीआई में आखिरी सांस ली थी। पुलिस ने दंपती के इकलौते बेटे को इस हत्याकांड के लिए गिरफ्तार किया था। हत्याकांड के बाद पुलिस योजना के तहत जांच आगे बढ़ा रही थी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने तीन लोगों को शक के दायरे में लिया है। हाथ डालने से पहले सबूत जुटाए गए। सोमवार की रात को अभिषेक से पूछताछ की गई। उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया और हर बार दूसरा दूसरा नाम बता रहा था।
इसी बीच गली से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली, जिससे बाहर से कोई व्यक्ति आता या जाता दिखाई नहीं दिया। इसके अलावा पता चला कि अभिषेक अपने दोस्त के साथ होटल गया तो वे होटल से एक ढाबे पर खाना खाने चले गए। वहां पता चला कि अभिषेक ने खाना ही नहीं खाया, जबकि उसके दोस्त ने अच्छी तरह से भोजन किया। सारे साक्ष्य एकत्रित होने के बाद पुलिस ने नए सिरे से अभिषेक से पूछताछ की। पूरी रात न सोने के कारण अभिषेक को लटके आने लगे थे। जैसे ही पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की, वह टूट गया।

बबलू ने बेटे को दिला रखी थी होंडा सिटी कार और एप्पल फोन
पुलिस के अनुसार, अभिषेक बहन के नाम प्रॉपर्टी करवाने से नाराज था। वहीं लोगों के अनुसार बबलू ने अपने बेटे को होंडा सिटी कार व सवा लाख का एप्पल का फोन तक दे रखा था। जबकि खुद स्कूटी पर चलता था। पुलिस को पता चला है कि अभिषेक कई दिन से अपने पिता से साढ़े 3 लाख रुपये निजी कार्य के लिए मांग रहा था। जब पिता ने कारण पूछा तो उसने जवाब नहीं दिया। पिता ने छानबीन कर पैसे देने से इनकार कर दिया। साथ ही माता-पिता के अलावा बहन व नानी ने भी समझाया। आरोपी नहीं माना और उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़