Chhattisgarh

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया महिलाओं का सम्मान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सम्मान समारोह हुआ संपन्न…

विज्ञापन…

समाचार…

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया महिलाओं का सम्मान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सम्मान समारोह हुआ संपन्न…


नवेद खान, आरंग। राजश्री सद्भावना समिति तथा ब्लाक एवं शहर कांग्रेस कमेटी आरंग के सयुक्त तत्वाधान में स्थानीय कृषि उपज मंडी आरंग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सम्मान समारोह सम्मिलित होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहाकियाओं को सम्मानित कर उनका मान बढ़ाया।

इस असवर पर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुवे कहा कि कुपोषण को हराने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की अहम भूमिका रहती है। इन्हें के द्वारा गर्भवती महिला व छोटे छोटे बच्चों को पोषण आहार का वितरण किया जाता है। साथ ही उनके स्वास्थ्य का पुरा ध्यान भी रखा जाता हैं। वजन त्यौहार के माध्यम से कुपोषित महिला व बच्चों को चिंहाकित कर उन्हें सुपोषित व संतुलित आहार की जानकारी प्रदान कर जागरूकता लाने का भी काम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका ही करती हैं। आगे उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के कार्यो को देखते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने इनके मानदेय में बढ़ोतरी कर इन्हें सम्मानित करने का काम भी किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं शकुन डहरिया अध्यक्ष राजश्री सद्भावना समिति, सदस्य प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति, प्रभारी अ.जा.विभाग एवं प्रदेश महिला कांग्रेस ने भी सभा को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर प्रमुखरूप से खिलेश देवांगन अध्यक्ष ज.पं. आरंग, चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नपा. आरंग, हेमलता डुमेन्द्र साहू उपाध्यक्ष ज.पं. आरंग, जिला पंचायत सदस्यगण दुर्गा राय, अनिता थानसिंग साहू, केशरी मोहन साहू, माखन कुर्रे, द्वारिका साहू संचालक अपेक्स बैंक, देवनाथ साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी आरंग, ओमप्रकाश साहू पूर्व अध्यक्ष नपा. मंदिरहसौद, आजूराम वंशे पूर्व अध्यक्ष नपा. समोदा, रविशंकर धीवर पूर्व नपा. अध्यक्ष चंदखुरी, के.के. चन्द्राकर अध्यक्ष जनभागीदारी समिति आरंग, भूषण साहू अध्यक्ष अपिव. जिला कांग्रेस रायपुर ग्रामीण, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस आरंग, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस आरंग, नरसिंग साहू उपाध्यक्ष नपा.आरंग, मंजू चन्द्राकर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, शरद गुप्ता, दीपक चन्द्राकर, राममोहन लोधी, गौरी बाई देवांगन, मंगलमूर्ति अग्रवाल, गणेश बांधे, उपेन्द्र साहू, भरत लोधी, राजेश्वरी साहू, लक्ष्मीनारायण लोधी, भीम जलक्षत्री, मोहेन्द्र साहू, बसंती साहू, योगेन्द्र बबलू चन्द्राकर, पोषण साहू, जितेन्द्र शर्मा, निशा चन्द्राकर, चन्द्रकला साहू, निर्मला साहू, स्वरूप सोनवानी, शिव साहू, रामकृत साहू, कुलदीप वर्मा, पूनमचंद साहू, भूमिका ध्रुव, खिलेश चेलक, गणेश बंदे, राजेश निर्मलकर सहित महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित लगभग 700 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित थी।

 

विज्ञापन…

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़