Chhattisgarh

टारगेट किलिंग के आरोप पर कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला का पलटवार – भाजपा कर रही है लाशों पर राजनीति…

टारगेट किलिंग के आरोप पर कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला का पलटवार – भाजपा कर रही है लाशों पर राजनीति…

नवेद खान, रायपुर। बस्तर में नक्सली हमलों और भाजपा नेताओं की हत्या को लेकर भाजपा लगातार सरकार पर हमलावर है। भारतीय जनता पार्टी के नेता टारगेट किलिंग का आरोप लगाते हुए सरकार को घेर रहे है। इस बीच कांग्रेस नेता ने भी भाजपा पर तंज कसते हुए पलटवार किया है।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी मुद्दा विहीन हो गई है और भ्रम फैलाकर राजनीति करना चाहती है। 15 साल तक भारतीय जनता पार्टी कि सरकार के समय हमारे 118 नेताओं की हत्या हुई थी इसमें अकेले झीरम घाटी में हमारे 32 नेताओं की हत्या हुई। अभी हमारे कर्मठ नेता जो 20 साल तक सरपंच रहे हैं उसकी सुकमा में नक्सलियों ने हत्या कर दी।

शुक्ला ने आगे कहा कि ऐसे में अगर इनके नेताओं की हत्या हुई है तो वह दुखद है और निंदनीय है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। इसे आप टारगेट किलिंग कह रहे है। हमारे नेताओं की भी हत्या हुई है। हमने उसे टारगेट किलिंग नहीं कहा। यह भारतीय जनता पार्टी की निम्न स्तर की राजनीति है। भाजपा लाशों पर राजनीति कर रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़