Chhattisgarh

मकर संक्रांति पर राजधानी में नक्शा पॉइंट द्वारा मनाया गया पतंग महोत्सव…

मकर संक्रांति पर राजधानी में नक्शा पॉइंट द्वारा मनाया गया पतंग महोत्सव…

नवेद खान, रायपुर। राजधानी के महोबा बाजार में नक्शा पॉइंट द्वारा मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को धूमधाम से मनाया गया। जिसमे पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में पतंगों की प्रतिस्पर्धा भी हुई। इसके बाद पुरस्कार भी दिए गए।

पतंगबाजी के लिए मौसम अनुकूल रहा। नक्शा पॉइंट द्वारा पतंग महोत्सव को लेकर राजधानी में इसकी तैयारी दो दिन पहले ही पूरी कर ली गई थी। नक्शा पॉइंट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आर्किटेक्ट शादिल ने कहा कि जिस तरह पतंग ऊंची उड़ान भर रही है इसी तरह लोगों के सपनों के घर को भी ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास करेंगे। ज्ञात हो कि नक्शा पॉइंट प्राइवेट लिमिटेड मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में मात्र 1100 रूपए प्रति वर्ग फुट पर आपकी जमीन में आपके सपनों का घर बना कर दे रहा है।

राजधानी के नक्शा पॉइंट द्वारा मकर संक्रांति को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही थी और आज हर्ष और उल्लास का पर्व मकर संक्रांति बड़े ही उत्साह से मनाया गया। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खिलाने और खाने की विशेष परंपरा है। जिसे कायम रखते हुए नक्शा पॉइंट के सभी सदस्यों ने साथ मिलकर खिचड़ी का भी जायका लिया। प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी थी। जिसमे सभी सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़