Chhattisgarh Political

38 विधायकों का परफॉर्मेंस बता रहा सरकार किस दिशा में जा रही: डी पुरंदेश्वरी

रायपुर। कांग्रेस के 38 विधायकों का परफॉर्मेंस बताता है कि सरकार किस दिशा में जा रही है, सभी लोग देख रहे हैं। वहीं हम अपनी पार्टी के संगठन को कैसे मजबूत करें, हमारा ध्यान इसी पर रहेगा। यह बात रायपुर पहुंची प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कही।

सह प्रभारी नितिन नवीन के साथ शनिवार को रायपुर पहुंची डी पुरंदेश्वरी ने एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज दुर्ग संभाग के दौरे पर जा रहे हैं, वहां संगठनात्मक चर्चा होगी, इसके बाद आगे की रणनीति बनेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ तमाम मंत्रियों के दौरे को लेकर कहा कि हम भी दौरा कर रहे हैं, हमारे पार्टी के कार्यकर्ता अच्छे ढंग से काम कर रहे हैं। प्रशासन की असफलताओं को जनता के बीच लेकर जाएंगे, इन्होंने घोषणापत्र में 36 वादे किए गए, जिसे पूरे नहीं किए, यही हमारा मुद्दा रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां जितने भी विकास काम हो रहे हैं, सब केंद्र के दिए गए फंड से हो रहे हैं। कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि जनता के लिए उन्होंने क्या किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़