34 इंच की दुल्हन को मिला 36 इंच का दूल्हा, अनोखी शादी में हिस्सा लेने पहुंचे हजारों लोग
बिहार। बिहार में एक अनोखी शादी में बिन बुलाए ही हजारों की संख्या में लोग शामिल हो गए। जयमाला के दौरान स्टेज पर लोगों के आने का सिलसिला ऐसे शुरू हुआ कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। इस अद्भुत शादी में दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।
दरअसल, यह शादी इसलिए अनोखी है क्योंकि 36 इंच के मुन्ना को उसकी जीवनसाथी के रूप में 34 इंच की ममता मिल गई। ममता के साथ मुन्ना की ऐसी जोड़ी लोगो ने पहले कभी नहीं देखी थी। वहीं, इस जोड़ी को देखते हुए डीजे ने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ गाना बजा दिया। मुन्ना और ममता की जोड़ी अब सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। यह अनोखी शादी नवगछिया के अभिया बाजार निवासी किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की बेटी ममता कुमारी 24वर्षीय की थी। ममता ने मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल के बेटे मुन्ना भारती 26 वर्ष के साथ सात फेरे लिया है। इस शादी समारोह में हजारों की संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे। वहीं, दूल्हा-दुल्हन के छोटे कद ने शादी को अनोखा बना दिया था। इस जोड़ी को लोग देखते हुए यही कहते थक नहीं रहे थे कि मानो किसी गुड्डा-गुड़िया की शादी हो रही हो। शादी में शामिल हुए लोगो ने कहना कि भगवान ऊपर से हर किसी की जोड़ी बनाकर भेजता है, जो आज चरितार्थ भी हो गया है।