Chhattisgarh

हाथी के हमले से महिला की मौत, मासूम की हालत गंभीर

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में हाथियों के हमले से ग्रामीणों की मौतों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। गुरुवार सुबह मरवाही वन मंडल में हाथियों ने एक महिला की जान ले ली। वहीं 5 साल के बच्चा गंभीर रूप से घायल है। जिसे 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बता दे कि परासी गांव के गोंडीयान टोला में रहने वाली धनिया बाई अपने 5 साल के नाती राघव के साथ रामवन के जंगल में महुआ बीनने गई थी। इसी दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में महिला की जान चली गई, बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। जंगल में कुछ लोगों ने जब चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे। महिला अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी। बच्चा को भी काफी चोटें लगने के कारण बेहोश पड़ा था। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी और 108 एंबुलेंस को कॉल किया। महिला का शव और गंभीर घायल बच्चे को 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। अक्सर मुहआ खाने हाथी गांव के आसपास जंगल में पहुंचते हैं। वनांचल इलाकों में महुआ ग्रामीणों की आय का एक बड़ा साधन है, जिसे चुनने ग्रामीण जंगल जाते हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़