National

यूक्रेन में फंसे रायपुर के छात्रों ने मदद के लिए लगाई गुहार

रायपुर। यूक्रेन में फंसे रायपुर के छात्रों ने मदद की गुहार लगाते हुए वीडियो जारी किया है। उन्होंने वीडियों में बताया कि महज एक सप्ताह के लिए उनके खाना और पेट्रोल शेष है।
बता दे कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए रोमानिया के बुखारेस्ट में एकयर इंडिया की एक स्पेशल फ्लाइट लैंड हुई है। यह फ्लाइट दोपहर 2 बजे तक दिल्ली लैंड कर जाएगी। जो भी भारतीय नागरिक सड़क मार्ग से यूक्रेन-रोमानिया के सीमा पर पहुंच गए है। उन्हें भारत सरकार के अधिकारी बुखारेस्ट लेकर पहुंच हैं और यहां से उन्हें एयर इंडिया की उड़ानों के जरिए वापस इंडिया लाया जाएगा। एयर इंडिया यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस हिन्दुस्तान लाने के लिए बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए शनिवार को और उड़ानों के लिए व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन में फिलहाल 20 हजार भारतीय फंसे हुए है। जिनमें ज्यादातर छात्राएं है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़