Chhattisgarh

अनियंत्रित स्कार्पियों पेड़ से टकराई, एएसआई समेत चार घायल

कोरबा। दर्री थाना की वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे वाहन में सवार एएसआई सहित चार लोगों को चोट आई है। जिसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बता दें कि दर्री थाने की गाड़ी अंबिकापुर महिला संप्रेक्षण गृह में नाबालिक लड़की को छोड़ कर वापस आ रही थी। इसी दौरान मोरगा के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में एक महिला एएसआई और महिला आरक्षक को मामूली चोटें आईं हैं। वहीं एक आरक्षक और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार घायलों का इलाज जारी है। वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़