Chhattisgarh

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 5 लाख के इनामी सहित 2 नक्सली ढेर

सुकमा। मंगलवार को सुबह सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमे जवानों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल सुराक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को ढेर किया है। जिसमे से एक इनामी नक्सली है।
गौतलब है कि मारे गए नक्सलियों में एक पांच लाख रुपए का ईनामी नक्सली है। उसकी पहचान नक्सली कमांडर कवासी हूंगा के रूप में हुई है जबकि दूसरे नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस जवानों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सलियों के सामान बरामद किए गए हैं। सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि, जवान ऑपरेशन को कामयाब कर कोंटा लौटे हैं। घटना स्थल से नक्सली हूंगा व एक अन्य नक्सली का शव बरामद किया गया है, दूसरे की पहचान की जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़