Sports

भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को हराया

टोक्यो। भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकारर रखी है। आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की नवनीत 57वें मिनट भारत को बढ़त दिलायी। हालांकि ये भारतीय महिला हॉकी टीम की टोक्यों ओलंपिक में पहली जीत है। लेकिन इस जीत ने भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जगा दी है।
वहीं इस दौरान भारतीय पुरूष हॉकी टीम औऱ भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी पर अब सबकी निगाहें टीकी हुई है। बता दें कि दीपिका ने आज सुबह ही शानदार जीत के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। जिसके बाद वह अब पदक से सिर्फ एक कदम की दूरी पर है, वहीं भारतीय हॉकी टीम ने बीते दिन गत चौंपियन अर्जेटिना को हराकर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।
वहीं आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला वेल्टरवेट में लवलीना बोर्गाेहेन ने चीनी ताइपे की चिन-चेन निएन को हराकर भारत के नाम एक और पदक तय हो गया है। जिसके बाद लवलीना ने कहा, मैं अभी धन्यवाद नहीं कह सकती फाइनल खेलने के बाद कहूंगी। मेरे लिए केवल एक ही पदक है, वह स्वर्ण और मैं इसके लिए ही लक्ष्य रखूंगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़