Chhattisgarh

मैं भी एक इंसान हूं कहते हुए मंत्री सिंहदेव ने छोड़ा सदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में उस वक्त विकट स्थिति पैदा हो गई जब वे गृहमंत्री के द्वारा सदन में पढ़े जा रहे बयान के बीच विपक्ष हंगामा कर रहा था। तभी सिंहदेव उठे और सिर्फ इतना कहा कि बहुत हो गया मैं भी एक इंसान हूं। जब तक शासन की ओर से इस पूरे मामले में स्पष्ट जवाब नहीं आ जाता वे सदन में नहीं लौटेंगे। जैसे ही वे बाहर की ओर जाने लगे मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम व कुछ अन्य सदस्य उन्हे मनाने की कोशिश करते रहे लेकिन वे अपने गाड़ी में बैठकर बंगले लौट गए। इसके बाद सदन कल तक के लिए स्थगित हो गया। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश ने अपने सहयोगी मंत्रियों के साथ बैठक की और सिंहदेव को वापस आने के लिए आग्रह किया जा रहा है। बहरहाल सिंहदेव अपने बंगले में किसी से भी मिलने से साफ इंकार कर दिया है। बंगले के बाहर नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया गया है। इधर विपक्ष ने इस पूरे मामले में सरकार को कटघरे पर खड़ा करते हुए कहा है कि आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ, उन्हे स्पष्ट रूप से जवाब देना होगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़