आलू और गोभी में छुपाकर रखा था 8 क्विंटल गांजा, गांजा की कीमत 1 करोड़ 60 लाख, 4 आरोपी गिरफ्तार…
(नवेद खान, सह संपादक)
महासमुंद। महासमुंद पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। 8 क्विंटल गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोमाखान पुलिस के अनुसार बरामद गांजे कि कीमत 1 करोड़ 60 है। बोलेरो पिकअप वाहन से उड़ीसा से लेकर महाराष्ट्र नागपुर गांजा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने टेमरी नाका पास से गाड़ी सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओड़िसा निवासी संजय सामल, चिन्मय साहनी, जी शंकर और नागपुर निवासी नीलेश बैरागी के रूप में की गईं है। आरोपियों ने गोभी और आलू के आड़ में गांजा छुपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कार्यवाही कर रही है।