International

बेटे ने मां की हत्या कर हफ्तों तक खाता रहा शव, जाने कहां का मामला……….

स्पेन। एक नरभक्षी बेटे की करतूत सामने आयी है। जिसे सून कर आप सब की दिल दहल जाएगी। जी हां ऐसा ही एक मामला स्पेन से सामने आया है। यहां एक नरभक्षी बेटे ने अपने ही मां को मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद शव के हजार टुकड़े कर दिये। मां के शव के टुकड़ों को हफ्तों तक खाता रहा। इस राक्षसी प्रवृत्ति वाले बेटे का नाम अल्बर्टो सांचेज गोमेज है। जिसने अपनी मां के शरीर के टुकड़े कर अपने कुत्ते के साथ मिलकर खाया।

आपको बता दें कि अल्बर्टो ने अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने शव के 1 हजार टुकड़े किए और दो सप्ताह तक उन्हें खाता रहा। जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि अल्बर्टो ने अपनी मां के शव के टुकड़ों को फ्रिज के अंदर रखा हुआ था। जबकि हड्डियों को घर के दराज में छिपाकर रखा था। मारिया का सिर, हाथ और हृदय उनके बिस्तर पर पाया गया था। यह वीभत्स घटना स्पेन के मैड्रिड में फरवरी 2019 में हुई थी। काफी समय तक अदालत में मामले की सुनवाई चलती रही और अब अदालत ने 28 वर्षीय अल्बर्टो सांचेज गोमेज को हत्या का दोषी करार दिया है। हालांकि, उसे सजा अभी नहीं सुनाई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि अल्बर्टो को 15 साल से अधिक की सजा हो सकती है। आरोपी ने अपने बचाव में कहा था कि मां के हत्या के दौरान वह मनोरोग से जूझ रहा था, लेकिन नौ जजों की पीठ ने उसके इस दावे को खारिज कर दिया। हत्यारे अल्बर्टो ने खुद को मनोरोगी साबित करने के लिए अदालत में यह दलील दी कि जब वह टीवी देख रहा था कि तब उसे अपनी मां को मारने का एक गुप्त संदेश मिला था। उसने ये भी कहा कि उसे नहीं याद कि उसने अपनी मां की हत्या की है। हालांकि, वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ और अदालत ने उसे हत्या का दोषी करार दिया।
मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी ने दावा किया था कि उसने मृतका के शरीर के कुछ हिस्सों को कच्चा चबा लिया था जबकि अन्य हिस्सों को पकाकर खाया था। यही नहीं उसने अपने पालतू कुत्ते को भी शव के टुकड़े खिलाए थे। शव को काटने के लिए अल्बर्टो सांचेज गोमेज ने आरी और चाकू का इस्तेमाल किया था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़