International

प्लेन में सबके सामने ही अपने अंडरवियर उतारने लगी महिला तो क्रू मेंबर्स ने सीट से बांध दिया

मास्को। हजारों फुट की ऊंचाई पर प्लेन में मौजूद यात्री उस वक्त हैरान रह गए, जब एक महिला यात्री सबके सामने ही अपना अंडरवियर उतारने लगी। हालांकि, उसे क्रू मेंबर्स द्वारा बाद में सीट पर रस्सी और टेप से बांध दिया गया। यह घटना रूसी विमान की है, जिसमें महिला बार-बार अपने कपड़े उतारने की कोशिश कर रही थी। इसे देखते हुए ही क्रू मेंबर्स ने ऐसा किया।डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, माना जा रहा है कि 39 वर्षीय लड़की उस दौरान नशे में थी और विमान के टेक ऑफ के बाद वह अपनी सीट से उठ गई और केबिन के आस-पास बिना किसी मकसद के टहलने लगी। व्लादिवोस्तोक से टेक ऑफ करने के महज 15 मिनट बाद ही वह लड़की केबिन के पास अपने कपड़े उतारने लगी और क्रू सदस्यों के बार-बार कहने के बाद भी ऐसा कर रही थी।इसके बाद लड़की की सुरक्षा और खुद की सहजता को ध्यान में रखते हुए अन्य यात्रियों ने फ्लाइट अटेंडेंट के साथ मिलकर महिला को सीट पर किसी तरह बैठाया। मगर लड़की की हालत को देखते हुए और कपड़े निकालने से रोकने के लिए अंत में उसे प्लेन में सीट पर टेप और रस्सी से बांधना पड़ा। जब तक विमान की लैंडिंग नहीं हो गई, तब तक लड़की को सीट पर ही बांधे रखा गया था।प्लेन के लैंड होते ही उसे अरेस्ट कर लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस उसे एक पुलिस स्टेशन में ले गई, जिसके बाद उसने व्लादिवोस्तोक में विमान पर चढ़ने से पहले एक सिंथेटिक ड्रग का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की। पुलिस को इसके बाद मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़