बॉलीवुड

शादी से पहले लिव इन रिलेशन में रह चुके हैं बॉलीवुड कपल्स, किसी की बनी बात तो किसी का टूटा रिश्ता

भले ही हम और आप कितने भी मॉर्डन क्यों न हो गए हों लेकिन आज भी हमारे समाज में ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ को बुरी नजर से देखा जाता है। शादी से पहले एक लड़का और एक लड़की का अपनी इच्छानुसार एक ही छत के नीचे पति-पत्नी की तरह रहना लिव-इन रिलेशनशिप कहलाता है। हालांकि, लिव-इन रिलेशनशिप न केवल एक दंपति को कानूनी रूप से एक रिश्ते में लिप्त होने से पहले अपने साथी को जानने का मौका देता है, बल्कि रिश्ता टूटने पर पारिवारिक ड्रामा और लंबी अदालती प्रक्रियाएं भी लिव इन में आने के बाद न के बराबर हो जाती हैं। हालांकि, आजकल की युवा पीढ़ी ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के पीछे अपने कई तर्क ढूंढ लिए हैं, लेकिन सामाजिक वास्तविकता अभी भी कुछ और ही है। मेट्रो सिटीज में शादी से पहले लिव-इन में रहने वाला कल्चर अब आम हो गया है, जिससे बॉलीवुड कपल्स भी अछूते नहीं हैं, जिन्होंने लिव इन में रहने के बाद शादी की तो वहीं कुछ अलग भी हो गए।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली भी उन कपल्स में से एक हैं, जिन्होंने शादी करने से पहले लिव इन में रहने का फैसला किया। लिव इन रिलेशन में रहकर अनुष्का-विराट ने न केवल एक-दूसरे को जाना बल्कि आपसी समझ सूझबूझ से अपने रिश्ते को परफेक्ट बनाया।

सैफ अली खान- करीना कपूर

रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ

जब रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की डेटिंग की अफवाहें शुरू हुईं तो इस कपल्स ने कुछ समय के लिए बांद्रा के एक पॉश अपार्टमेंट में साथ रहने का फैसला किया था। हालांकि, छह सालों तक एक रिश्ते में रहने के बाद यह कपल हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गया। हालांकि, ब्रेकअप के बाद कटरीना को खुद को संभालने में काफी समय लगा था।

अनुराग कश्यप-कल्कि कोचलिन

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़