Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में कोरोना ने ली दो डाक्टरों की जान

इलाज के दौरान निजी अस्पताल में हुई दोनों की मौत
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार जारी है। प्रदेश में अब कुल मरीजों का आंकड़ा बड़ी तेजी के साथ सवा लाख की तरफ बढ़ रहा है। इन सब के बीच बिलासपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। एक ही दिन में कोरोना से दो डाक्टरों की मौत हो गयी। बिलासपुर में पदस्थ जहां एक वैटनरी डाक्टर की मौत हो गयी है, तो वहीं जिला अस्पताल में पदस्थ एक डाक्टर की भी इलाज के दौरान मौत हो गयी। वैटनरी डॉक्टर का नाम सत्यप्रकाश सिन्हा है, जो कोटा बिलासपुर में पदस्थ थे, वहीं डॉ मनोज जायसवाल जिला अस्पताल में पदस्थ थे।जानकारी के मुताबिक डॉ जायसवाल की पिछले दिनों कोरोनो रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी, जिसके बाद बिलासपुर के केयर एंड क्योर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ही उनकी स्थिति गंभीर होती चली गयी, जिसके बाद डॉ जायसवाल को एम्स में भर्ती कराने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इसी बीच आज दोपहर उनकी मौत हो गयी।वहीं डॉ सत्यप्रकाश सिन्हा को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 5 दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थी। इलाज के दौरान डॉ सिन्हा की तबीयत में किसी भी तरह का सुधार नहीं देखा गया। उनका संक्रमण लगातार बढता जा रहा था, इसी दौरान आज दोपहर बाद 2 बजे उनकी मौत हो गयी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़