National

अलविदा ऋषि कपूर

० अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई बेटी
० करीब आधे घंटे में हो गया अंतिम संस्कार
मुम्बई। बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। उनका अंतिम संस्कार मरीन लाइंस चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर हो चुका है। लॉकडाउन को देखते हुए विधि जल्दी संपन्न कर दी गई। इस दौरान ऋषि के परिजनों और करीबियों सहित 24 लोग मौजूद रहे। उनकी बेटी रिद्धिमा दिल्ली से नहीं आ पाईं। ऋषि का दाह संस्कार इलेक्ट्रिक मशीन से हुआ है। उनकी पत्नी नीतू, बेटा रणबीर, करीना और सैफ सभी वहां से निकल चुके हैं। लॉकडाउन के चलते अंतिम संस्कार को जल्दी निपटाया गया। श्मशान घाट पर 3 बजे 5 पुजारी सामग्री के साथ पहुंच गए थे। इसके बाद 3.45 पर ऋषि का पार्थिव शरीर वहां पहुंचा। 4.17 पर परिजन क्रिया संपन्न करके बाहर आ गए। अंतिम संस्कार के बाद मरीन लाइंस ब्रिज पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई जिसे हटाने के लिए पुलिस को परेशान होना पड़ा। पुलिस के लगातार अनाउंस करने के बाद भी भीड़ काबू में नहीं आ आई।

ऋषि की बेटी रिद्धिमा की चार्टर्ड प्लेन से मुंबई आने के की तैयारी थी लेकिन डीजीसीए से परमिशन नहीं मिली। मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन को देखते हुए आज ही अंतिम संस्कार की परमिशन दी थी। 3 बजे तक अंतिम संस्कार होना था लेकिन रिद्धिमा के नहीं पहुंच पाईं। पुलिस के और इंतजार न कर सकने की दशा में संस्कार शुरू किया गया था। अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने के बाद उनका दाह-संस्कार इलेक्ट्रिक मशीन से हुआ। श्मशान के अंदर एक कमरे में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया हुई।
मौजूद रहे ये लोग
अंतिम संस्कार में सिर्फ 24 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी। अभिषेक बच्चन और 5 पुजारी वहां पहले से ही मौजूद थे। आदर जैन, आलिया भट्ट, सैफ अली खान भी वहां बाद में पहुंचे। नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारेख, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, राहुल रवैल, करीना कपूर, सैफ अली खान, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, नताशा नंदन, रोहित धवन, राहुल रवैल, अभिषेक बच्चन समेत कुल 24 लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। श्मशान के ऋषि के फैंस भी जमा होने लगे थे, जिन्हें पुलिस ने दूर किया है। श्मशा घाट के तीनों रास्तों पर पुलिस ने बेरीकेडिंग की गई थी। सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए पुलिस को माइक पर अनाउंसमेंट भी करना पड़ा। वहीं श्मशान के आसपास रहने वाले लोगों को भी पुलिस ने घर से बाहर आने से मना कर दिया था। लॉकडाउन के कारण र‍िद्ध‍िमा को पिता की अंतिम यात्रा मेंशामिल होने के लिए दिल्‍ली सरकार ने प‍रमिशन लेनी पड़ी। रिपोर्ट्स की मानें तो घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रिद्धिमा कपूर सहित 5 लोगों के लिए मूवमेंट पास जारी किया था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़