Chhattisgarh

गांजा तस्करी करने वाला दंपत्ति गिरफ्तार

कांकेर। जिले के चरामा थाना इलाके से पुलिस ने गांजे की तस्करी और बिक्री करने वाली दंपति को गिरफ्तार किया है। इस काम में उनका बेटा और उसका दोस्त भी शामिल था जो फरार हैं। पुलिस को आरोपी दंपत्ति के पा से 4 लाख का गांजा मिला है।

बता दे कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी तरूण सुखदेव गांजा बिक्री करता है। जिससे पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी तरूण सुखदेव और उसकी पत्नी प्रतिमा को गिरफ्तार किया है। आरोपी दंपत्ति ने बताया कि उक्त गांजा होली में खपाने के लिए रखा हुआ था। आरोपी दंपत्ति के निशानदेही पर पुलिस ने घर से 4 लाख रूपये का गांजा जब्त किया है। वहीं मामले में शामिल दंपत्ति का बेटा अपने दोस्त के साथ फरार है। जिसकी पतासाजी जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधान संपादक - रोहित बंछोर मो. 8959946268 सह संपादक - नवेद खान मो. 9300067770 ऑफिस - मीडिया सिटी 2 रायपुर छत्तीसगढ़